18 Apr 2024, 07:35:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

7 महीने का हुआ तैमूर, मौसी करिश्मा ने ऐसे किया सेलिब्रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 10:27AM | Updated Date: Jul 22 2017 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अली खान गुरुवार को 7 महीने का हो गया। इस मौके पर पूरे परिवार ने जश्न मनाने का फैसला किया। इस पार्टी की एक झलक तैमूर की मासी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। करिश्मा ने पार्टी के लिए एक डार्क चॉकलेट केक की तस्वीर अपने अकाउंट से साझा की है। इस तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा- हमारा बच्चा 7 महीने का हो गया है। करीना का यह लाडला बेटा इस दुनिया में आने से पहले ही सुर्खियां बन चुका था और एक बार इस दुनिया के आने के बाद को उसकी हर पब्लिक अपीयरेंस सुर्खियां बन जाती हैं। हाल ही में आईं खबरों के मुताबिक करीना कपूर खान अभी से अपने बेटे तैमूर के जन्मदिन की तैयारियों में लग गई हैं।

तैमूर को कपूर खानजान और पटौदी खानदान दोनों तरफ के लोग बहुत मानते हैं। तैमूर को मौसी करिश्मा की जान हैं। करिश्मा कपूर ने केक काट इसे सेलिब्रेट किया। करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में केक की तस्वीर पोस्ट कर उस पर लिखा- हमारा बच्चा आज सात महीने का हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »