20 Apr 2024, 00:27:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ एंड साइंसेज (एएमपीएएस) का सदस्य बनकर अपने आपको सम्मानित महसूस कर रही है।

दीपिका ने कहा कि वह इससे खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रही हैं। दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी 2017 के अकादमी क्लास में नजर आएंगी। दीपिका ने हाल ही में विन डीजल के साथ 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न आॅफ जेंडर  केज' नामक फिल्म से हॉलीवुड में कदम रखा है। दीपिका ने ट्वीट में लिखा, "अकादमी का एक नया सदस्य बन कर सम्मानित महसूस कर रही हूं, दो साल की तीखी आलोचनाओं और अभिनय जगत से केवल गोरे लोगों को नामित किये जाने के बाद एएमपीएएस ने पिछले महीने दुनिया भर के 57 देशों से 774 नये सदस्यों को संगठन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।"          
 
उल्लेखनीय है कि दीपिका के अलावा एकेडमी में शामिल होने और ऑस्कर में नामित होने के लिए अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, फिल्म निर्माता गौतम घोष, बुद्धदेब दासगुप्ता, सलमान खान और इरफान सहित अन्य भारतीय सितारों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »