29 Mar 2024, 02:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तो इस खूबसूरत शहर में अभिषेक-ऐश्वर्या ने खरीदा नया घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 1:15PM | Updated Date: Jul 21 2017 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने न्यूयॉर्क में एक नया अपार्टमेंट लिया है और वहीं पूरा परिवार छुट्टियां बिता रहा है। अभिषेक बच्चन छुट्टियों से वापस आ चुके हैं जबकि ऐश्वर्या,आराध्या और वृंदा राय इस सप्ताह तक वापस लौट सकते हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या के इस घर से न्यूयॉर्क के खूबसूरत सेंट्रल पार्क का व्यू दिखता है। ऐश्वर्या ने ही दुबई वाला विला डिजाइन किया था और इसे भी उन्होंने अपने टेस्ट के अनुसार ही रखा है। दोनों फिलहाल वहीं छुट्टियां मना रहे हैं। अभिषेक भारत लौट चुके हैं क्योंकि एक हफ्ते में प्रो कबड्डी लीग शुरू होने वाला है। वहीं ऐश और आराध्या एक हफ्ते में देश वापस आ जाएंगे।

ऐश्वर्या इसके बाद अनिल कपूर के साथ आने वाली फिल्म 'फैन्ने खां' की शूटिंग शुरू करेंगी। वहीं अभिषेक भी जेपी दत्ता की फिल्म 'पल्टन' की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »