23 Apr 2024, 20:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तीन हफ्ते में मां बनी सनी लियोनी जानें क्या रखा बच्चे का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 10:15AM | Updated Date: Jul 21 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म स्टार सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने एक बेटी को गोद लिया है। यह बच्ची महाराष्ट्र के लातूर की है। सनी ने बच्ची का नामकरण भी कर दिया है और उसका नाम नि‍शा कौर वेबर रखा है। आपको बता दें कि निशा अभी 21 महीने की हैं। सनी ने निशा के बारे में बात करते हुए बताया कि निशा को देखते ही उन्हें उससे प्यार हो गया था और तभी उन्होंने निशा को अडॉप्ट करने का फैसला ले लिया था। अब आप इस प्यारी बच्ची की पहली तस्वीर देखिये जो हम आपके लिए खास लेकर आये हैं।

सनी के पति डेनियल ने निशा को अडॉप्ट करने के बारे में एक न्यूज पेपर से बात करते हुए बताया कि, 'हमने लगभग दो साल पहले आवेदन किया था, जब हम एक अनाथालय गए थे। वो लोग अद्भुत काम कर रहे हैं। हमने सोचा कि इनकी मदद करनी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »