25 Apr 2024, 12:53:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

असल सुंदरता त्वचा के रंग से नहीं होती: श्रद्धा कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 2:58PM | Updated Date: Jul 20 2017 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उनके लिए असल सुंदरता त्वचा के रंग से तय नहीं होती। हाल ही में ट्विटर पर अभिनेता नवाजुद्दीन के रंग को लेकर एक व्यक्ति ने ट्वीट के जरिए नीचा दिखने की कोशिश की थी। जिसका नवाज ने सरलता से सकारात्मक जवाब दिया था उसके बाद उनके तारीफ होने लगी थी। सुंदरता को लेकर श्रद्धा कपूर कहा कहना है, व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए सुंदरता की परिभाषा बिल्कुल अलग है। उसका त्वचा के रंग से कुछ लेना देना नहीं है।
 
श्रद्धा कपूर ने कहा आप किसी भी परिवेश या जाति से हो सकते हैं। मेरे अनुसार असल सुंदरता अंदर से होती है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हालांकि इसका दबाव है लेकिन यह मात्र फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। बस हमारी इंडस्ट्री पर सबकी नजÞर जल्द पड़ जाती है। इसके कारण वह चर्चा का विषय बन जाता है।
 
उन्होंने कहा, मेरे अनुसार सभी पर एक तरह का दबाव होता है और उनसे कैसे निपटा जाए यह हर किसी को तय करना होता है और मैं यह मानती हूं कि सुंदरता के मायने रंग से नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »