20 Apr 2024, 10:15:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम का जापान में म्यूजिकल शो हो सकता है। फराह खान के निर्देशन में बनी वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'ओम शांति ओम' भारत सहित दुनियाभर में रिलीज हुई थी। 
 
जापान के एक सिनेमाघर में यह फिल्म पिछले तीन साल से चल रही है। जापान में इस फिल्म को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि अब जापान का 100 साल पुराना थिएटर ग्रुप 'ओम शांति ओम' पर आधारित एक म्यूजिकल नाटक शुरू करने जा रहा हैं। तकाराजुका रिव्यू थिएटर ग्रुप जापानी भाषा में फिल्म 'ओम शांति ओम' का म्यूजिकल नाटक पेश करने जा रहा है।
 
22 जुलाई से जापान में शुरू हो रहे इस नाटक के प्रीमियर के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर फराह खान को आमंत्रित किया गया है। फराह खान ने कहा, एक भारतीय फिल्म का जापान के म्यूजिकल नाटक में अनुवादित होना बड़ी बात है। मैं इस बात से गर्व महसूस कर रही हूं। इस बात से यह साबित होता है कि भले ही हमारे देश अलग हों लेकिन सबकी भावनाएं एक जैसी हैं। मुझे उम्मीद है कि 'ओम शांति ओम' ने जिस तरह से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन किया है, वैसे ही यह नाटक भी जापान के लोगों का मनोरंजन करेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »