19 Apr 2024, 17:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कैंसर से जूझ रहे इस अभिनेता की मदद के लिए आगे आए CM खट्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 1:47PM | Updated Date: Jul 20 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेता सीताराम पांचाल ने अपनी कला के माध्यम से पूरा जीवन दुनिया को हंसाने का काम किया लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो कैंसर जैसी भयानक बीमारी से पीड़ित है। जिसको लेकर उनके परिजनों और रिश्तेदारों के साथ-साथ उनके चाहने वाले लोगो में गम का माहौल है।
 
बता दें कि सीताराम ने फेसबुक पर कमेंट करके कैंसर से पीड़ित होने की बात कही थी और मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मदद के लिए आगे आए हैं।
 
सीताराम पांचाल हरियाणा के नरवाना के रहने वाले है। उन्होंने अपनी पढाई नरवाना और कुरुक्षत्र में पूरी करने के बाद 1998  में फ़िल्मी नगरी मुंबई का रुख किया और वही रहके लोगों को हंसाने का काम किया। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से नरवाना का नाम पुरे देश में चमकाने का काम किया।
 
फिल्ममेकर अश्विनी चौधरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। चौधरी ने पंचाल की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के अलावा राज्य सरकार से भी मदद मांगी थी। पंचार हरियाणा के  जींद जिले के रहने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से चौधरी ने कहा, 'सरकार ने पंचाल के अकाउंट में 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं और बाकी योजनाओं के तहत भीि मदद करने के लिए तैयार है। फिल्म इंडस्ट्री भी पंचाल की मदद को आगे आया है। एक्टर रणदीप हुड्डा ने मदद का वादा किया है।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »