29 Mar 2024, 11:03:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अजय देवगन ने अपनी एक धमाकेदार फिल्म की घोषणा की.. जिसका नाम है- तानाजी। अजय देवगन ने ट्विट करते हुए बताया कि यह फिल्म सुबेदार तानाजी मालुसरे पर है। तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं। फिल्म का पहला पोस्टर शानदार है और फैंस अजय देवगन को इस किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। अजय देवगन ने यह भी लिखा कि वह काफी समय से इस फिल्म की तैयारी कर रहे थे। यानि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक और ऐतिहासिक फ़िल्म बॉलीवुड में दस्तक दे रही है और इसका फर्स्ट लुक काफ़ी इम्प्रेसिव भी लग रहा है। 'तानाजी - द अनसंग वारियर' साल 2019 में रिलीज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »