24 Apr 2024, 02:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। प्राची ने आने वाली लघु फिल्म 'कार्बन' में नवाजुद्दीन के साथ काम किया है। उन्होंने कहा "मैं नवाजुद्दीन की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मानती हूं कि वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं। यह अच्छा है कि हम किसी सार्थक फिल्म के लिए साथ आए।"        

वर्ष 2067 की पृष्ठभूमि में बन रही 'कार्बन' ग्लोबल वॉर्मिंग और पृथ्वी पर इसके प्रभाव के बारे में है। प्राची ने कहा, फिल्म 'कार्बन' ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे के बारे में बात करती है, जिसके बारे में सभी जानते हैं, लेकिन बदलाव लाने के लिए कदम उठाने के इच्छुक नहीं है। फिल्म के जरिये जलवायु परिवर्तन की वजह से तबाह भविष्य की दुनिया की कल्पना का प्रयास किया गया है, जहां आॅक्सीजन और पानी इस ग्रह पर सबसे कीमती सामान बन जाते हैं और अमीर तथा प्रसिद्ध लोग मंगल ग्रह पर रहने चले जाते हैं।" कार्बन में यशपाल शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »