26 Apr 2024, 04:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। सनी लियोन लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर कुछ टीवी और फिल्म असाइनमेंट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में सनी लियोन के बयान ने सबको हैरान कर दिया है।

 
सनी लियोन ने कहा है कि वो और डेनियल बेबी प्लान कर रहे हैं और वो जल्द ही मां बनना चाहती हैं। सनी लियोन का ये बयान काफी चौंकाने वाला है। सनी और डेनियल की शादी को 7 साल हो चुके हैं।
 
सनी ने कहा, 'मेरी लाइफ में बहुत सारी चीजें चल रही हैं। लेकिन किसी पता कि मैं एक दिन अचानक हाथ में अपने बच्चे को लेकर सामने आऊं। जिसे देख सब हैरान रह जाएंगे।'
 
सनी ने अपने इंटरव्यू में ये भी हिंट दिया कि उनका बच्चा सेरोगेसी से होगा। आजकल स्टार्स की पहली पसंद सरोगेसी हो गया है। सनी फिलहाल सरोगेसी को लेकर कंफ्यूज हैं। लेकिन उन्‍होंने ये इशारा जरूर दिया है कि वो अब अपनी फैमिली बढ़ाना चाहती हैं। सनी और डेनियल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »