20 Apr 2024, 18:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्‍म 'जग्गा जासूस' में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 10:08AM | Updated Date: Jul 19 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरूग्राम। असम की मॉडल और सिंगर बिदिशा बेजबरूआ ने हरियाणा के गुरुग्राम में खुदकुशी कर ली है। बिदिशा दो दिन पहले ही गुरुग्राम में शिफ्ट हुई थी। बिदिशा ने हाल ही में रिलीज हुई रणबीर-कैटरीना की फिल्म जग्गा जासूस में भी काम किया है। अब इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कल देर रात दिल्ली के सुशांत लोक इलाके से बिदिशा बेजबरूआ के पति की गिरफ्तारी हुई। मृतका के पिता ने विदिशा के पति निशीत झा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत की थी। बिदिशा असम की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका थीं। बिदिशा अब इस दुनिया में नहीं हैं. गुरुग्राम के सुशांत लोक में बिदिशा ने सोमवार रात पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। 
 
30 साल की बिदिशा शादीशुदा थीं। हाल ही वो मुंबई से गुग्राम आई थीं और दो दिन पहले ही गुरुग्राम के सुशांत लोक में पति के साथ शिफ्ट हुई थीं। पुलिस को बिदिशा के शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 
 
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ रविंद्र कुमार ने बताया, बिदिशा के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी का पति रोज उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करता था। जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। सुशांत लोक थाना में सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया जा चुका है। जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »