26 Apr 2024, 00:50:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन चुनींदा अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है जिन्होंने अभिनेत्रियों के महज शो पीस के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की परंपरा को सिर्फ बदला ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान दिलाइ। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर  में जन्मी प्रियंका ने प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश की बरेली से पूरी की। उन्होंने आगे की पढ़ाई लखनऊ और मुंबई से की। इस बीच उनका रूझान मॉडलिंग की ओर हुआ तथा वह एक मॉडल के रूप में काम करने लग।
 
प्रियंका ने वर्ष 2000 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं।  इसी साल वह मिस इंडिया वर्ल्ड खिताब जीती। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम लहराते हुए वह रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पांचवी भारतीय सुंदरी बनी।
 
प्रियंका ने फिल्मी कैरियर की शुरूआत  वर्ष 2002 में तमिल फिल्म से की। इस फिल्म को व्यावसायिक सफलता तो नही मिली लेकिन दमदार अभिनय से उन्होंने समीक्षकों का दिल जीत लिया।  वर्ष 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और सन्नी देओल तथा प्रीति जिंटा के साथ "द हीरो लव स्टोरी ऑफ द स्पाई" में काम किया। यह फिल्म सफल साबित हुई तथा उनके अभिनय को दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »