24 Apr 2024, 17:05:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तो इस वजह से भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ के बाद नहीं की फिल्में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 2:00PM | Updated Date: Jul 18 2017 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में काम करने के लिए लोग अपना घर परिवार सभी कुछ छोड़ देते हैं लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जिसकी पहली फिल्म ही सुपरहित थी मगर उन्‍होंने खुद ही इस इंडस्ट्री से नाता तोड़ लिया। हम बात कर रहे हैं सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की एक्ट्रेस भाग्यश्री की। लोग हमेशा इस बात को लेकर परेशान रहे कि आखिर भाग्यश्री को इतनी बड़ी हिट फिल्म मिलने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री क्यों छोड़ी दी। कई सालों बाद भाग्यश्री ने खुद ही राज़ पर से पर्दा उठाया है। ह्युमंस ऑफ़ बॉम्बे ब्लॉग से बातचित में भाग्यश्री ने बताया कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड से ज्यादा एहमियत अपने प्यार को दी।
 
उन्‍होंने बताया कि वो और उनके पति हिमालय दासानी बचपन से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। जब ये बात उन्होंने अपने परिवार को बताई तो उन्होंने इसे बचपना समझा। दोनों ने ब्रेक अप कर लिया और हिमालय अमेरिका पढ़ाई करने चले गए। दोनों अलग अलग देशों में थे लेकिन उन्हें हमेशा अपने प्यार पर विश्वास था कि एक दिन वो साथ होंगे। भाग्यश्री ने बताया कि हिमालय अमेरिका से लौट आए थे पर मेरे परिवार वाले इस रिश्‍ते के लिए तैयार नहीं थे। मैंने उन्‍हें (हिमालय) फोन किया और पूछा कि क्‍या वह हमारे रिश्‍ते को लेकर श्‍योर हैं। मैंने उनसे कहा कि में अपना घर छोड़ रही हूं अगर तुम मुझसे प्‍यार करते तो अभी आओ और मुझे ले जाओ इसके बाद अगले 15 मिनट में वह  मेरे घर के नीचे आ गए और हमने मंदिर में शादी की इस शादी में उनका परिवार, सलमान, सूरज बड़जात्‍या और कुछ दोस्‍त ही शामिल हुए।
 
उन्‍होंने आगे बताया बाद में ‘मैंने प्यार किया’ बहुत बड़ी हिट हुई। लेकिन मेरे बेटे अभिमन्यु का जन्म बहुत जल्दी हो गया इसीलिए मैंने कई फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट कर दिए। हालांकि मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं अपनी ज़िन्दगी और अपने परिवार को देखती हूं तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »