19 Apr 2024, 22:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना कपूर ने बेटे तैमूर को बताया बेहद प्यारा बच्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 10:21AM | Updated Date: Jul 17 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की मीडिया द्वारा खींची जाने वाली फोटोज से कोई परेशानी नहीं है। उनका मानना है कि तैमूर सबसे ज्यादा अमेजिंग दिखने वाला बच्चा है। ऋतुजा दिवेकर की प्रेग्नेंसी नोट्स: बिफोर, ड्यूरिंग और आफटर किताब लॉन्च करने के अवसर पर पहुंची एक्ट्रेस ने कहा- मुझे लगता है कि समय बदल रहा है। जहां भी हम जाते हैं हमारी फोटो क्लिक की जाती हैं। यह हमारी आम जिंदगी का हिस्सा है। मैं चाहती हूं कि तैमूर जितना हो सके उतनी सामान्य जिंदगी जीए। तो उसे क्यों अलग तरह से ट्रीट किया जाए? उसके पैरेंट्स नॉर्मल हैं, वो हमारी तरह ही एक नॉर्मल जिंदगी जीएगा। तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है कि मीडिया उसका तस्वीरें खींचती हैं। इसके अलावा मेरा तैमूर सबसे अमेजिंग दिखने वाला बच्चा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »