29 Mar 2024, 14:35:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करेंगे टाइगर श्राफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2017 3:28PM | Updated Date: Jul 16 2017 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ सिल्वर स्क्रीन पर दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। करण जौहर अक्सर बॉलीवुड में नए नए चेहरे लॉन्च करते हैं। कुछ स्टार किड आने वाले हैं और अब एक और चेहरा भी करण का स्टूडेंट बनेगा। करण के लॉन्च किए जाने वाले इस चेहरे का नाम तारा सुतारिया है। वह एक डांसर हैं, वीजे हैं और टीवी एक्ट्रेस भी। बताया जा रहा है कि वह पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की अहम कड़ी होंगी।
 
लीड रोल के लिए टाइगर श्रॉफ को पहले ही लॉक किया जा चुका है। इस बार कहानी दो हीरो नहीं दो हीरोइन वाली होगी और इसके लिए चंकी पांडे की बेटी अनन्या का नाम तेजी से आगे चल रहा है। पहले चर्चा थी कि इस फिल्म में टाइगर के साथ उनकी रियल लाइफ खास दोस्त दिशा पटानी होंगी लेकिन अब चर्चा है कि इस फिल्म की दूसरी हीरोइन के रूप में सुतारिया का नाम सामने आया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »