29 Mar 2024, 06:49:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जानिए लंदन के अस्पताल में क्‍यों भर्ती हुए मनोज बाजपेयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 11:21AM | Updated Date: Jul 15 2017 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पिछले दिनों गंभीर सिरदर्द की परेशानी के मनोज बाजपेयी को मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी चिंता कर रहे फैन्‍स को बता दें कि मनोज अभी ठीक हैं और यह संदेश खुद उन्‍होंने ही दिया है। मनोज दरअसल अपनी फिल्‍म 'अय्यारी' की शूटिंग के लिए लंदन रवाना भी हो चुके हैं। मनोज बाजपेयी की हालत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि नीरज पांडे की इस फिल्‍म की शूटिंग अब कैंसल करनी पड़ सकती है, लेकिन अब मनोज लंदन पहुंच चुके हैं और एकदम ठीक हैं। मनोज बाजपेयी ने न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस को एक लिखित संदेश में कहा है, 'मैं 'अय्यारी' की शूटिंग के लिए पहले ही लंदन में हूं। मुझे गंभीर सिरदर्द था, जो ठीक नहीं हो रहा था। आशंका थी कि कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है। अस्पताल में सभी जरूरी जांच की गई। सब ठीक है और काम पर वापसी हो गई है। धन्यवाद!'

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »