24 Apr 2024, 19:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंडिया लौटी 'देसी गर्ल', एयरपोर्ट पर दिखा हॉट लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 10:59AM | Updated Date: Jul 15 2017 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इंडिया लौट आई हैं, वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयीं। देसी गर्ल अब पूरी तरह विदेशी रंग में रंग चुकी है। प्रियंका चोपड़ा अमरीका गई तो थीं टीवी शो क्वांटिको में काम करने, फिर हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में काम कर लिया और अब दो फिल्में और अपनी झोली में डाल ली हैं, जिसमें से एक की शूटिंग की कुछ रोचक तस्वीरें आने के बाद प्रियंका ख़बरों में भी हैं।

प्रियंका की इस दूसरी हॉलीवुड फिल्म का नाम isn't it romantic? है जिसकी शूटिंग न्यूयार्क में शुरू हो गई है और इस फिल्म में प्रियंका योग दूत बन कर लिआम हेम्सवर्थ और रिबेल विल्सन जैसे कलाकारों के साथ काम कर रही हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सबको चौंका दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »