29 Mar 2024, 01:21:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बटरफ्लाइ' बन खेतों में उड़ रहे हैं अनुष्का-शाहरुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 2:10PM | Updated Date: Jul 14 2017 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल का चौथा गाना रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के चौथे गाने 'बटरफ्लाई' में पंजाबी तड़के के साथ अनुष्का और शाहरुख भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। यूरोप के टूर गाईड को छोड़ वह पंजाब की हरियाली के बीच 'बटरफ्लाई' अनुष्का के साथ डांस और मस्ती कर रहे हैं।

इससे पहले शाहरुख को कई बार पंजाबी के रोल में देखा जा चुका है लेकिन इसमें उनका लुक अन्य फिल्मों की तुलना में थोड़ा जुदा है। हैरी उर्फ हरिंदर सिंह नेहरा इस गाने में पगड़ी के साथ कुर्ता-पायजामा पहन 'देसी मुंडा' की तरह भांगड़ा कर रहे हैं। दो घंटे पहले शेयर किए गए 2 मिनट 37 सेकंड के इस गाने को अब तक 2 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने के बोल हैं 'बटरफ्लाई बनके...तू ले अंगड़ाई तनके...नी आजा कुड़ी आ खेत में...रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »