29 Mar 2024, 10:25:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली माचो मैन ऋतिक रोशन को लेकर फिर से फिल्म बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली ने लेखक अमीश त्रिपाठी की मशहूर किताब 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स खरीदे हैं। भगवान शिव पर लिखी ये किताब बेहद चर्चा में रही है। कहा जा रहा है कि भंसाली ने अपनी फिल्म में भगवान शिव का रोल ऋतिक रोशन को दिया है। ऋतिक इन दिनों अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि वह इस रोल के लिए बहुत उत्साहित हैं।
 
गौरतलब है कि पहले करण जौहर के पास इस किताब के राइट्स थे। उस समय भगवान शिव के रोल के लिए सलमान खान, ऋतिक रोशन, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारो का नाम सामने आया था। लेकिन करण जौहर का ये सपना पूरा ना हो सका। संजय लीला भंसाली और ऋतिक रोशन ने साल 2010 में आई फिल्म 'गुजारिश' में साथ काम किया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »