28 Mar 2024, 15:17:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या और सुष्मिता की 23 साल पुरानी तस्वीर हुई वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 10:47AM | Updated Date: Jul 14 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन की 23 साल पुरानी फोटो सामने आई है, जिसमें वह एक साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। यह फोटो उस समय की है जब ऐश्वर्या और सुष्मिता ने साल 1994 में फॉर्मर ब्यूटी क्वींस ब्यूटी पीजेंट जीता था। इस फोटो में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली सुष्मिता व्हाइट और पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस लग रही हैं और वहीं दूसरी तरफ मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या लेमन ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए सुंदर लग रही हैं। जब ये दोनों अपनी जीत के लिए आॅडियंस को थैंक्स कर रही थीं, उस समय यह फोटो क्लिक की गई थी। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूत्रों की मानें तो इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इन्हें साथ देखना इतना आसान नहीं है। आखिरी बार इन्हें दो साल पहले अंबानी की पार्टी में साथ देखा गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »