24 Apr 2024, 05:36:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जैकलीन फर्नांडिज कर रही हैं पोल डांस, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 3:32PM | Updated Date: Jul 13 2017 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिज को फॉलो करते हैं तो आप निश्चित तौर पर उनके फैन होंगे। उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ऐसी है जिसे कि कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा। इस समय एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म जुड़वा 2 में बिजी है। जिसमें उनके साथ वरुण धवन और तापसी पन्नू भी नजर आएंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी ए जेंटलमैन भी 25 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपने लिए चीयर करने का मौका दिया है। कुछ दिन पहले ही सभी ने उनकी टॉपलेस फोटो देखी थी। अब फर्नांडिज ने अपने पोल डांस की एक वीडियो शेयर की है जो काफी स्टनिंग लग रही है।

जैकलीन ने अपने पोल डांस इंस्ट्रक्टर रोकसोलाना चुबेंको के साथ एक पोल डांस सेशन किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- आधी रात को जागकर प्रैक्टिस कर रही हूं। इस वीडियो में जैकलीन के मूव्स काफी अच्छे हैं। जिसकी वजह से उनकी टीजर काफी गौरान्वित महसूस कर रही होंगी। इसी वजह से उन्होंने वीडियो को री पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया- मेरी टैलेंटिड स्टूडेंट जैकलीन अपने फेवरेट पोल डांस शेप में।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »