29 Mar 2024, 21:30:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 15 जुलाई 2012 को रिलीज हुआ गाना 'गंगनम स्टाइल' ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया था।  इस गाने को दुनियाभर में काफी लोगों ने पसंद किया। लेकिन 5 साल बाद 'सी यू अगेन' गाने ने 'गंगनम स्टाइल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  विज खलीफा और चार्ली के इस गाने को अबतक 2 अरब 90 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 2015 में 'सी यू अगेन' को पॉल वॉकर को ट्रिब्यूट देने के लिए रिलीज किया गया था और इस गाने को 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' के लिए लिखा गया था।
 
2012 में जब 'गंगनम स्टाइल' आया तो किसी आंधी की तरह इसकी पॉपुलारिटी बढ़ती चली गई। इस गाने ने 5 साल तक नंबर की पोजिशन पर अपना सिक्का जमाकर रखा। वहीं तीसरे नंबर पर जस्टिन बीबर का सॉरी गाना है। साल 2012 में 'गंगनम स्टाइल' का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉड्स में भी शामिल भी किया गया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »