20 Apr 2024, 15:33:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बेहद' में माया की वापसी नए लुक में नजर आएंगी जेनिफर विंगेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 8:15PM | Updated Date: Jul 12 2017 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीवी एक्‍ट्रेंस जेनिफर विंगेट बेहद खूबसूरत हसीनाओं में गिनी जाती है। इन दिनों टीवी सीरियल 'बेहद' में माया के किरदार में नजर आ रही है जेनिफर अक्‍सर अपने अंदाज के लिए सुर्खियों में छायी रहती है। लेकिन इस बार उन्‍होंने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनके फैन्‍स चौक जाएंगे। बेहद खूबसूरत बालों वाली जेनिफर ने सोशल मीडिया पर अपना बिना बालों वाला फोटो शेयर किया है। हमेशा अपने स्‍टाइलिश अंदाज के लिए चर्चाओं में रहने वाली टीवी स्‍टार के इस अंदाज ने उनके कई फैन्‍स को चौका दिया है तो कई फैन्‍स जेनिफर के इस रूप को भी काफी पसंद कर रहे है। लेकिन अगर आप भी जेनिफर के फैन है और उनके इस रूप से हैरान है तो हम आपको बता दें कि जेनिफर ने सच में बाल नहीं उड़ाए है बल्कि यह उनका अपने सीरियल 'बेहद' के लिए अपनाया गया नया लुक है। 
 
इस शो में जेनिफर जल्‍द ही इसी अदांज में दिखने वाली है जेनिफर यह अच्‍छे से जानती थी कि उनके इस लुक से उनके फैन्‍स परेशान हो जाएंगे तो उन्‍होंने इसके कैप्‍शन में यह साफ कर दिया है कि यह अवतार उन्‍होंने अपने सीरियल के लिए लिया है। जेनिफर ने अपने बालों के गायब होने का राज भी फैन्‍स के साथ शेयर किया है। उन्‍होंने एक वीडियो पोस्‍ट किया है जिसमें उनके मेकअप आर्टिस्‍ट मेकअप के पीछे उनके बाल छिपाते नजर आ रहे है। 'बेहद' में इन दिनों जेनिफर यानी माया को मरा हुआ दिखाया जा रहा है और उसके खून का इल्‍जाम माया के पति अर्जुन पर लगा है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »