23 Apr 2024, 15:31:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की सुपर स्टार मौनी रॉय ने लंदन में फिल्म गोल्ड की शूटिंग शुरू कर दी है। मोनी और अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग दौरान ली गई हैं। फिल्म में मौनी रैट्रो लुक में हैं। 50-60 के दशक में जो फैशन और लुक था उसे मौनी ने अपनाया है। उनके हेयर स्टाइल उस दौर की जानी मानी एक्ट्रेस देविका रानी के तरह दिख रहा है। मौनी ने शूटिंग के वक्त रेड कलर की साड़ी और ब्लैक ब्लाउज पहन रखी है। 

मोनी इस पिक्चर में बंगाली स्टाइल में साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। मोनी का ये लुक काफी हॉट लग रहा है। वहीं अक्षय कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। मौनी रॉय टीवी पर इतनी पॉपुलर हो चुकी है कि बॉलीवुड ने उनको हाथो हाथ लिया है। मौनी को बॉलीवुड में ये मौका सलमान खान की बदौलत मिला है। 

फिल्म गोल्ड एक हॉकी खिलाड़ी की कहानी है। इन तस्वीरों में अक्षय धोती कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। रीमा काग्ती के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारत के पहले ओलंपिक मेडल की कहानी लेकर आने वाली है। भारतीय हॉकी टीम ने साल 1948 में आजाद राष्ट्र के तौर पर पहला मेडल जीता था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »