29 Mar 2024, 05:01:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त और रूप की रानी श्रीदेवी की जोड़ी 25 साल बाद धूम मचाती नजर आएगी। निर्देशक अभिषेक वर्मन ने अपनी अगली फिल्म के लिए संजय दत्त और श्रीदेवी को चुना है। दोनों पिछली बार 1993 की थ्रिलर 'गुमराह' में साथ दिखे थे और अब 25 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर दिख सकती है। अभिषेक वर्मन '2 स्टेट' जैसी सुपर हिट बना चुके हैं, जिसमें आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर थे। संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा की तिकड़ी भी फिल्म में दिखाई देगी। अभिषेक वर्मन अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है यह फिल्म अगले साल शुरू होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »