26 Apr 2024, 05:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल पहले बच्‍चे को जन्‍म देंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 8:33PM | Updated Date: Jul 11 2017 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हेमा मालिनी की बेटी र्इशा देओल जल्‍द ही मम्‍मी बनने वाली है। इस साल के अंत तक अपने पहले बच्‍चे को जन्‍म देंगी। कुछ समय पहले र्इशा देओल अपने पति भरत तख्‍तानी के साथ बेबीमून के लिए रवाना हुई थी। अब ईशा वापस लौट चुकी है ईशा देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और बॉलीवुड स्टार्स ने भी उनका स्वागत किया था। ईशा देओल इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
 
ईशा देओल काफी अरसे से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने लगभग बॉलीवुड से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। ईशा ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में शादी की थी। ईशा देओल अपना ज्यादा समय अपनी मम्मी के साथ बिता रही हैं लेकिन फिलहाल वो प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से इंज्वॉय करती नजर आ रही हैं। ईशा देओल की छोटी बहन अहाना भी एक बेटे की मां हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »