20 Apr 2024, 21:37:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई! बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का कहना है कि वह अपनी गलतियों से डरते नही सीख लेने की कोशिश करते हैं।

रणबीर कपूर ने कहा है कि मै जीवन से कभी नही ऊबता हूं। मै निराश नही होता हूं। मै हमेशा आसपास की गतिविधियो और जीवन की नई बातो में दिलचस्पी बनाए रखता हूं। मैं जानता हूं कि जैसे ही आप मशहूर होते है आपके अंदर सचेतना आ जाती है। लेकिन मै गलितयो से डरता नही हूं क्योंकि मैं इनसे सीख हासिल करता हूं। रणबीर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर चाहे जो भी हश्र हो दर्शक व समीक्षक उनके अभिनय को हमेशा सराहते है। उन्होंने कहा कि वह अपने व्यक्तिव से उलट किरदार निभाना पसंद करते है। यह रचनात्मक रूप से दिलचस्प होने के साथ ही चुनौतीपूर्ण भी होता है। रणबीर का कहना है कि वह अभिनय में जो करना पसंद करते हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते है। रणबीर की फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »