29 Mar 2024, 11:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पिता की घड़ी बेचकर सपनों को साकर करने निकले थे राजेन्द्र कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 2:43PM | Updated Date: Jul 11 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में जुबली कुमार के नाम से मशहूर राजेन्द्र कुमार ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया लेकिन उन्हें अपने करियर के शुरूआती दौर में कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। 20 जुलाई 1929 को पंजाब के सिलाकोट शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार मे जन्में राजेन्द्र कुमार अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे। जब वह अपने सपनों को साकार करने के लिए मुम्बई पहुंचे थे तो उनके पास मात्र पचास रूपए थे। जो उन्होंने अपने पिता से मिली घड़ी बेचकर हासिल किए थे। घड़ी बेचने से उन्हें 63 रूपए मिले थे, जिसमें से 13 रूपए से उन्होंने फ्रंटियर मेल का टिकट खरीदा।
 
मुंबई पहुंचने पर गीतकार राजेन्द्र कृष्ण की मदद से राजेन्द्र कुमार को 150 रूपए मासिक वेतन पर वह निर्माता. निर्देशक एच.एस. रवैल के सहायक निर्देशक के तौर पर काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1950 मे प्रदर्शित फिल्म जोगन ..मे राजेन्द्र कुमार को काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके साथ दिलीप कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
 
वर्ष 1950 से वर्ष 1957 तक राजेन्द्र कुमार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। फिल्म जोगन..के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गए। इस बीच उन्होंने तूफान और दीया तथा आवाज एक झलक जैसी कई फिल्मों मे अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर सफल नहीं हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »