29 Mar 2024, 02:50:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड ने की अमरनाथ हमले की निंदा, पढ़ें- किसने क्‍या कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 12:40PM | Updated Date: Jul 11 2017 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • sahurkh khan
    शाहरख ने ट्वीट किया - बेगुनाहों के जाने से दुखी हूं। पीड़ि‍तों के लिए प्रार्थनाएं और ईश्वर पी‍ड़ि‍त अमरनाथ तीर्थयात्रियों के परिजनों को इसे सहने की शक्ति दे।
  • aksay kumar
    अक्षय ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने लिखा - निर्दोष अमरनाथ यात्रियों पर हमला बेहद निचले स्तर का कृत्य है। प्रभावितों के लिए मेरी प्रार्थनाएं।
  • anupam
    अनुपम खेर ने लिखा - भगवान उन्हें इस अनपेक्षित क्षति को सहने की शक्ति दे। अमरनाथ श्रद्धालुओं पर आतंकवादी हमला बेहद शर्मनाक और कायराना हरकत है। सुरक्षाबलों को इन आतंकवादियों का सफाया करना चाहिए।
  • farkjhan
    फरहान ने अपनी पोस्ट में कहा - अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हमला निंदनीय है....हमलावर शर्म करो। उम्मीद है कि त्वरित न्याय होगा।
  • sekhar
    शेखर ने लिखा - फिर एक आतंकवादी हमला, उन निर्दोष श्रद्धालुओं पर जो कुछ नहीं बस भगवान शिव की कृपा चाहते थे। अब शब्दों का नहीं कार्वाई का वक्त।
  • varun
    वरूण धवन ने ट्वीट किया - अमरनाथ यात्रियों पर हमले की खबर से परेशान हूं। समझ नहीं आ रहा कि ऐसे लोग कैसे अस्तित्व में हैं। आतंकवादी कायर हैं।
  • 24
    हंसल मेहता, रितेश देशमुख , स्वरा भास्कर, रणदीप हुड्डा, हुमा कुरैशी और मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट करके हमले की निंदा की है।
मुंबई। पूरे बॉलीवुड ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की एक स्वर में निंदा की और इसे बेहद   'शमर्नाक' तथा  'कायरतापूर्ण' कृत्य करार दिया। शाहरूख खान, अक्षय कुमार, करन जौहर , शेखर कपूर, फरहान अख्तर सहित अनेक कलाकारों तथा फिल्मकारों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। इस हमले में सात यात्रियों की मौत हो गई है और 15 से ज्‍यादा लोग घायल हुए है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »