20 Apr 2024, 09:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। संजय दत्त और श्रीदेवी ने अपनी जिंदगी में केवल एक बार साथ काम किया है। लगभग 25 साल पहले दोनों गुमराह फिल्म में साथ दिखाई दिए थे। करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी और साजिद नडियाडवाला की कंपनी द्वारा मिलकर बनाई जा रही फिल्म में संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिंहा को कास्ट किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करने जा रहे है जो पूर्व में फिल्म '2 स्टेट्स' का निर्देशन कर चुके हैं। 
 
फिल्म की टीम के सूत्र बता रहे है कि मूलरूप से ये फिल्म वरुण धवन और आलिया भट्ट की लव स्टोरी है जिसमें बाकी इन चारों के पावरफुल किरदार हैं। फिल्म का अस्थाई टाइटल 'शिद्दत' रखा गया है, जिसे बाद में बदला जाएगा। इस साल के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। श्रीदेवी इन दिनों अपनी नई रिलीज फिल्म 'मॉम' को लेकर सुर्खियों में हैं। वरुण और आलिया अपनी हालिया सुपर हिट रही फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' के बाद फिर से वापसी करने जा रहे हैं। सोनाक्षी पहली बार करण जौहर और साजिद नडियाडवाला की कंपनी से जुड़ने जा रही हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »