26 Apr 2024, 01:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परमाणु में डायना पेंटी निभा रही है आर्मी वर्दी लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 8:01PM | Updated Date: Jul 10 2017 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस डायना पेंटी की फिल्‍म 'परमाणु-द स्‍टोरी ऑफ पोखरण में बिल्‍कुल नए अंदाज में नजर आने वाली है। फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी साल 8 दिसंबर को रिलीज हो जाएगी। डायना ने ट्विटर पर रविवार को फिल्‍म में अपने किरदार का पहला लुक साझा किया जिसमें वह सैन्‍य वर्दी में नजर आ रही है। डायना पेंटी ने ट्विटर पर अपना फर्स्‍ट लुक फैन्‍स के साथ शेयर करते हुए लिखा-मैं अपना फर्स्‍ट लुक शेयर करते हुए काफी उत्‍साहित हूं। 
 
यह फिल्म साल 1998 में राजस्थान के पोखरण में किए गए ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण पर आधारित है जिसे आजादी के बाद की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है। इस पर फिल्म बनाना बेहद दिलचस्प होगा। फिल्म का पोस्टर भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पिछले महीने जॉन अब्राहम ने भी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था। वैसे कहा जा रहा है कि फिल्म में जॉन भी एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में होंगे। इस फिल्म को जॉन अब्राहम प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »