29 Mar 2024, 17:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी आज 57 वर्ष की हो गई। संगीता का जन्म 09 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। बचपन के दिनो से ही संगीता का रूझान ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ था। वर्ष 1980 में संगीता मिस इंडिया चुनी गई थी। उन्होंने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'कातिल' से की।
 
वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म 'हथियार' संगीता के कैरियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होने त्रिदेव, जुर्म, इज्जत, युगांधर, योद्धा, खून का कर्ज और हातिमताई जैसी कई फिल्मो में काम किया। कहा जाता है कि सलमान खान और संगीता एक समय रिलेशनसिप में थे लेकिन बात नही बन सकी थी। वर्ष 1996 में संगीता ने किक्रेटर मोहम्मद अजहरउद्दीन के साथ शादी कर ली। हालांकि यह रिश्ता वर्ष 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गया था। संगीता इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »