19 Apr 2024, 21:15:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। नीतू कपूर आज मना रही हैं अपना जन्मदिन। रात 12 बजे उन्होंने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में केक काटा और फैमिली मेंबर्स के साथ डिनर किया। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली 70-80 के दशक की इस हिरोइन ने अपने जन्मदिन से पहले परिवार के साथ खूब मस्ती की। नीतू के 58वें जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें परिवार के लोग नजर आए। कल रात ही पति ऋषि कपूर, बेटे रणबीर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नीतू ने अपने जन्मदिन का जश्न मनाया।
 
हमारे हाथ इस पार्टी की कुछ तस्वीरें लगी है। इन तस्वीरों में सभी नीतू का जन्मदिन मनाने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। खैर कपूर खानदान काफी बड़ा है लेकिन इस पार्टी में कुछ लोगों ने ही शिरकत ली। 
 
जैसा की इन तस्वीरों में आपको रिद्धिमा और उनकी बेटी सामरा, रीमा जैन, रणबीर कपूर और परिवार के कुछ लोग नजर आएंगे। साथ ही रिद्धिमा ने इस बर्थेडे डिनर की एक तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया है जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाए मम्मी, बर्थडे डिनर।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »