29 Mar 2024, 16:16:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोशल मीडिया पर उड़ी रणवीर सिंह के वैक्स स्टैच्यू की खिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 12:53PM | Updated Date: Jul 8 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में लगाया गया। जैसे ही रणवीर के वैक्स स्टैच्यू की तस्वीरें सामने आई, इन्हें वायरल होने में जरा भी देर न लगी। वजह यह थी कि रणवीर के फैन्स को यह तस्वीर बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। निराश हुए कुछ फैन्स ने इसका गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला। इस स्टैच्यू के बारे में कई लोगों ने कहा कि यह रणवीर नहीं बल्कि किसी और सेलेब्रिटी जैसी लग रही है।

 रणवीर सिंह की शक्ल में लगाया यह मोम का पुलता हूबहू उनके तरह नहीं दिख रहा है। कुछ फैन्स ने इसे कोरियोग्राफर श्यामक डावर का स्टैच्यू बताया तो कुछ ने इसकी तुलना अक्षय कुमार से कर डाली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »