29 Mar 2024, 17:31:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रीति जिंटा के लिए बड़ा काम करने जा रहे हैं सलमान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 3:49PM | Updated Date: Jul 7 2017 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ फिर काम करते नजर आ सकते हैं। सलमान अपनी दोस्ती के लिए पूरे बॉलीवुड में प्रसिद्ध हैं। वह हर हाल में अपने दोस्तों के साथ खड़े रहते हैं। ऐसा ही वह कुछ फिर से प्रीति के लिए करने वाले हैं।
चर्चा है कि सलमान प्रीति जिंटा के साथ स्क्रिन साझा करते हुए जल्द ही नजर आने वाले हैं।
 
वह सिर्फ प्रीति के बॉलीवुड कॅरियर को बचाने के लिए कर रहे हैं। प्रीति काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी अंतिम फिल्म 'इश्क इन पेरिस' 2013 में रिलीज हुई थी। जो सुपर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में भी सलमान प्रीति के साथ एक डांस नंबर में नजर आए थे। यह पहली बार नहीं है कि जब अपने किसी दोस्त का फिल्मी कॅरियर बचाने के लिए उसके साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले सलमान गोविंदा के साथ फिल्म 'पाटर्नर' में काम कर चुके हैं। यह गोविंदा की कमबैक फिल्म थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »