24 Apr 2024, 20:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

जालंधर। संगरूर की स्थानीय अदालत ने फिल्म बजरंगी भाईजान में करीना कपूर की मां की भूमिका निभाने वाली अदाकारा अलका कौशल और उसकी मां सुशीला बडोला को 50 लाख का चेक बाउंस होने के मामले में दो साल कैद की सजा मिली है।  दोनों को संगरूर जेल भेज दिया गया है।

एडवोकेट सुखबीर सिंह बताया कि किसान अवतार सिंह निवासी गांव लागड़िया की अलका के साथ जान-पहचान थी। टीवी सीरियल बनाने के लिए अलका ने अवतार से 50 लाख उधार लिए थे। अवतार ने जब अलका से पैसे वापस मांगें तो अलका और उसकी मां ने अवतार को 25-25 लाख के दो चेक दे दिए। अवतार ने चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए, जिसके बाद उसने मालेरकोटला कोर्ट में केस कर दिया।
 
कोर्ट ने 2015 में अलका और उसकी मां को दो-दो साल की कैद की सजा और रकम दोगुनी अदा करने के आदेश सुनाए थे। लेकिन दोनों ने जमानत लेकर फैसले के खिलाफ संगरूर कोर्ट में अपील दायर कर दी। वीरवार को कोर्ट ने मालेरकोटला कोर्ट के फैसले को सुरक्षित रखते हुए दोनों को दो-दो वर्ष की कैद कर सजा सुनाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »