25 Apr 2024, 18:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माचो मैन सुनील शेट्टी के फिटनेस और शांत रवैये से खासी प्रेरित हैं। सुनील शेट्टी ने अनुष्का की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में उनकी प्रशंसा की है। अनुष्का ने ट्वीट किया, आपका धन्यवाद सुनील शेट्टी! आपकी बेहतरीन फिटनेस और शांत रवैया हमें प्रेरित करता है।
 
गौरतलब है कि इम्तियाज अली निर्देशित 'जब हैरी मेट सेजल' का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में अनुष्का गुजराती युवती सेजल झावेरी और शाहरुख पंजाबी शख्स हरिंदर सिंह नेहरा के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »