29 Mar 2024, 20:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अंगद बेदी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ही लोगों ने हाल ही में फरहान अख्तर की ऑनलाइन वेब सीरीज 'इनसाइड एज' में एक साथ काम किया है। कहा जा रहा है कि ऋचा और अंगद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें अक्सर साथ डिनर पर जाते हुए भी देखा गया है। दोनों की सोशल मीडिया पर साझा की गई कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

हाल ही में अंगद ने ऋचा को उनके पुराने घर से वार्सोवा में स्थानांतरित करने में मदद भी की है। कुछ दिन पहले ही ऋचा ने वार्सोवा में नया घर लिया है और उनके घर को सजाने में अंगद ने भी साथ दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »