29 Mar 2024, 17:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस विद्या बालन अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर आपको कई पुरानी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। ये उनके द्वारा निभाया गया पहला रोल है। इस फोटो में विद्या ने दाढ़ी-मूंछ लगाकर किसी साधु की तरह नजर आ रही है। इस फोटो के साथ विद्या ने कैप्शन भी दिया है। 
 
बता दें कि विद्या आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एक रेडियो जॉकी का किरदार निभा रही है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विद्या के अलावा नेहा धूपिया और मानव कौल का भी अहम रोल देखने को मिलेगा। इससे पहले विद्या संजय दत्त की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में भी रेडियो जॉकी बन चुकी है। यह  फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »