25 Apr 2024, 19:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख से मिलने के लिए रोने लगा फैन, SRK ने ऐसे कराया चुप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 12:04PM | Updated Date: Jul 5 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की फिल्‍म हैरी मेट सेजल का दूसरा गाना सोमवार को दर्शको के सामने आ गया है। इस गाने को मुंबई के रेस्‍ट्रो बार में बड़े इवेंट के साथ लॉन्‍च किया। इसी इवेंट के दौरान कुछ एैसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग चौक गए। 
 
दरअसल, इस इवेंट के दौरान शाहरूख को एक फैन मिला, जो उनका इंतजार कर रहा था। इवेंट के बाद जैसे ही शाहरूख और अनुष्‍का बाहर जाने लगे तो वहां पर उनके काफी फैन्‍स मौजूद थे। इस दौरान उनका क्रेजी फैन भी मौजूद था और जैसे ही शाहरूख गाड़ी में बैठने लगे तो वो फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उनकी तरफ आ गया और अचानक शाहरूख को देखकर रोने लगा। लेकिन जैसे ही शाहरूख ने उनके साथ सेल्‍फी ली तो वो फैन चुप हो गया।
 
इस इवेंट के दौरान वहा काफी भीड़ थी जो अनुष्‍का को देखकर आउट ऑफ कंट्रोल हो रही थी। ऐसे में शाहरूख पूरे वक्‍त अनुष्‍का का हा‍थ थामे रहे और उनका ख्‍याल रखा। इस इवेंट में दोनो एक जैसे कपड़े पहनकर पहुंचे और उनकी टी-शर्ट पर उनके कैरेक्‍टर्स के नाम लिखे हुए थे। डायरेक्टर इम्तियाज अली भी यहां मौजूद थे और उन्होंने हैरी-सेजल के नेम प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »