20 Apr 2024, 14:51:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली बार विराट की गलफ्रेंड के साथ नजर आएगा ये एक्‍टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 3:18PM | Updated Date: Jul 4 2017 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उनकी और अनुष्का शर्मा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। वरुण और अनुष्का शर्मा जल्द पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। पर्दे पर पहली बार साथ नजर आने वाली ये जोड़ी यशराज बैनर तले आ रही फिल्म 'सुई धागा' में नजर आएगी। फिल्म की कहानी शरत कटारिया की है और इसे निर्देशित भी वही कर रहे हैं।
 
अनुष्का के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित वरुण का मानना है कि उनकी और अनुष्का की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी। बताया जा रहा है कि अनुष्का भी फिल्म के साथ जुड़कर खुश हैं। दोनों ने कहानी सुनते ही फिल्म के लिए हां कह दी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »