25 Apr 2024, 07:11:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। कोरियोग्राफर और फिल्मकार अहमद खान के नए म्यूजिक विडियो में सुशांत और कृति सैनन नजर आने वाले हैं। फिल्म 'राब्ता' के बाद उनका एक साथ ये दूसरा प्रॉजेक्ट होगा। दोनों कलाकारों ने मुंबई में इस विडियो की शूटिंग भी कर ली है। यह एक हल्का-फुल्का गाना होगा। इसका सेट शहर के एक स्टूडियों मे लगाया गया।
 
सुशांत और कृति दोनों बेहतरीन डांसर हैं और इस गाने में भी वह अपने डांस से चार-चांद लगा रहे हैं। यह वीडियो 90 के स्टाइल का होगा। कृति अहमद खान के एक और वीडियो में टाइगर श्रॉफ के साथ आ चुकी हैं। 'कल वहां जाते हैं' नाम का गाना तब बेहद लोकप्रिय हुआ था। दोनों सितोरों की एक साथ पहली फिल्म 'राब्ता' भले ही न चली हो लेकिन सुशांत और कृति की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। अब इस वीडियो के साथ अहमद खान फिर से वही जादू बिखेरने की कोशिश करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »