19 Apr 2024, 09:22:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेबी बंप दिखाने के बाद गर्भवती ईशा देओल से मिली सेलिना जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 1:49PM | Updated Date: Jul 3 2017 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले दिनों बॉलिवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने बिकीनी में अपने बेबी बंप की तस्वीर पोस्ट कर इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। अब पूर्व मिस इंडिया ने एक और खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें सेलिना के साथ बेबी बंप में ईशा देओल भी नज़र आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेस दुबई के एक होटेल में मिलीं और ऐसा लगता है कि दोनों ने एक-दूसरे का साथ खूब इंजॉय किया।
 
मां बनने जा रहीं दोनों ऐक्ट्रेसेस इस तस्वीर में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि सेलिना और ईशा दोनों साल 2005 में रिलीज़ हुई कॉमिडी फिल्म 'नो एंट्री' में साथ नज़र आई थीं। सेलिना जेटली ने मार्च 2012 में जुड़वां बच्चों विन्सटन और विराज को जन्म दिया था और इस बार भी वह जुड़वां बच्चों को ही जन्म देने वाली हैं। ईशा की शादी साल 2012 में हुई और वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »