25 Apr 2024, 10:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'इश्कजादे' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद फैंस इनकी जोड़ी को देखने के लिए काफी बेताब दिख रहे है। खबरों के मुताबिक दोनों दिबाकर बनर्जी की आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आ सकते है।

इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति एक दम अलग किरदार में नजर आएंगे। मी़डिया रिर्पोट्स के मुताबिक फिल्म में वे एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते है और बात बात पर एक दूसरे पर संदेह करते है।

वहीं दिबाकर ने इस फिल्म के बारे में बताया कि यह मेरी पहली फिल्म है मैं जिसमें में दो ऐसे शख्सों की कहानी दिखाने वाला हूँ जो एक दूसरे के लिए खड़े नहीं हो सकते है लेकिन एक दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते है।

फिल्म में अर्जुन के अपोजिट नजर आने वाली परिणीति का कहना है कि इश्कजादे के बाद मैं और अर्जुन दिबाकर लंबे समय से काम करने के बारे में सोच रहे थे। और वो घड़ी बहुत जल्द आने वाली है जब हम दोनो साथ काम करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »