25 Apr 2024, 21:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि उनके पिता विनोद खन्ना की यादों पर बात करना अभी जल्दबाजी होगी। विनोद खन्ना का 27 अप्रैल को निधन हो गया था। अक्षय खन्ना ने कहा कि वह महसूस करते हैं कि फिलहाल अपने दिवंगत पिता विनोद खन्ना की यादों को साझा करना जल्दबाजी होगी। उनके बारे में बात करने से पहले अक्षय भावुक हो गए। 

अक्षय ने कहा, आपको पता है कि अब वह हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन अब मैंने उनके बारे में एक फिल्म सोचना शुरू की है, क्योंकि मैंने उन्हें कभी इस नजर से नहीं देखा कि वह अभिनेता हैं। अक्षय ने कहा, वह हमेशा से केवल मेरे पिता रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »