19 Apr 2024, 12:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर स्वरा भास्कर का मानना है कि महिलाओं को अपने भले और हक के लिए संकोच छोड़ मुखर बनना चाहिए।

स्वरा भास्कर ने कहा, महिलाओं को गलत चीजों के प्रति नाराजगी दिखानी चाहिए और जो सही है उसके लिए खड़ा होना चाहिए। महिलाओं को अपने भले के लिए संकोच छोड़ मुखर होना चाहिए। उन्हें जोरदार तरीके से बात रखनी चाहिए। मैं फेमिना द्वारा एक ऐसे चरित्र को पुरस्कृत करने के लिए आभारी हूं, जिसमें ये सभी गुण हैं। हमें ऐसे गुणों की जरूरत है, क्योंकि हमारे आसपास ऐसी कई चीजें हो रही हैं, जो गलत हैं। अभिनेत्री ने कहा कि गुस्से और जोरदार ढंग से अपनी बात रखने जैसे गुण महिलाओं को आजादी दिलाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »