19 Apr 2024, 18:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दीपिका पादुकोण के देशविदेश में करोड़ों दीवाने हैं लेकिन कभी दीपिका भी किसी की दीवानी थी । दीपिका लियोनार्डो डी कैप्रियो की दीवानी हुआ करती थी। साल 1998 में रिलीज हुई थी टाइटैनिक। तब दीपिका को लियोनार्डो पर क्रश हो गया था। उन्होंने अपने घर में लियोनार्डो की कई तस्वीरें लगा रखी थी। फ्लैशबैक फ्राइडे के टैग से दीपिका ने अपने टीएज की तस्वीर शेयर की है। दीपिका के साथ उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण भी हैं। दीपिका और अनीशा की ये तस्वीर उन दिनों एक न्यूज पेपर में छपी थी। खबर ये छपी थी कि प्रकाश पादुकोण की बेटियों पर टाइटैनिक का क्रेज चढ़ा हुआ है। साल 1998 में टाइटैनिक और लियोनार्डो डी कैप्रियो पूरे इंडिया के लिए क्रेज बन गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »