20 Apr 2024, 11:35:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम कपूर का हो सकता था 'बाहुबली', लेकिन इसके आगे एक न चली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 10:19AM | Updated Date: Jul 1 2017 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 'बाहुबली' की जबदरस्‍त सफलता के बाद साउथ के स्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। 'साहो' में भी प्रभास के साथ 'देवसेना' बनी अनुष्‍का शेट्टी की जोड़ी ही नजर आने वाली है। 'बाहुबली' की इस सुपरहिट जोड़ी को दर्शक एक बार फिर साथ तो देख पाएंगे लेकिन आपको बता दें कि अनुष्‍का शेट्टी इस फिल्‍म के लिए पहली पसंद नहीं हैं। बल्कि बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर थीं। लेकिन सोनम के साथ जब बात नहीं बनी तो एक बार फिर प्रभास के साथ अनुष्‍का की ही जोड़ी नजर आई है।
 
दरअसल 'साहो' एक सस्‍पेंस थ्रिलर है और बड़े बजट की फिल्‍म के मेकर्स चाहते थे कि इस फिल्‍म में एक बॉलीवुड चेहरा भी हो ताकि हिंदी भाषी इलाकों में भी यह फिल्‍म चल पाए। इस फिल्‍म को कई भाषाओं में बनाया जा रहा है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस 120 करोड़ की फिल्‍म के लिए बॉलीवुड की कुछ हीरोइनों से बात की गई लेकिन आखिरकार प्रभास के अलावा किसी को इस फिल्‍म से नहीं जोड़ा गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »