29 Mar 2024, 05:07:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

र्इशान खट्टर के साथ फिर फिल्‍म देखने पहुंची जाह्ववी कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 8:58PM | Updated Date: Jun 29 2017 8:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर बुधवार रात मुंबई के एक पीवीआर में आयोजित हॉलीवुड फिल्म 'बेबी ड्राइवर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ही मीडिया के कैमरों के लिए पोज देते दिखाई दिए। पिछले महीने जाह्ववी और ईशान ने प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की स्क्रीनिंग अटेंड की थी।  
 
बता दें कि ईशान खट्टर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। नीलि‍मा अजीम और राजेश खट्टर के 21 वर्षीय बेटे ईशान जल्द ही ईरान के मशहूर फिल्मकार माजिद मजीदी की पहली भारतीय फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आएंगे। 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की शूटिंग जनवरी में शुरू और मई में खत्म हुई। फिल्म में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर अभिनेत्री मालविका मोहनन के साथ मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म भाई-बहन के संबंधों पर आधारित है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »