29 Mar 2024, 17:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस वजह से काम नहीं करेंगी शाहरुख की फिल्म में करीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 10:29AM | Updated Date: Jun 29 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्म मेकर आनंद एल राय की फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है। दर्शक फिल्म 'जब तक है जान' की इस तिकड़ी का जादू एक बार फिर पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस रोल के लिए फिल्म मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शर्मा नहीं थीं। 

ऐसी चर्चा थी कि इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के नामों पर भी विचार किया गया था लेकिन एक नाम की चर्चा कभी सामने नहीं आई है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा वाले रोल के लिए पहली पसंद करीना कपूर खान थीं। इस बारे में एक सूत्र ने बताया, 'मेकर्स ने यह रोल करीना को ऑफर किया था लेकिन उनकी डेट्स फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से क्लैश कर रही थीं। इसके अलावा करीना मां बनने के बाद तुरंत शूटिंग शुरू करने के लिए भी तैयार नहीं थीं। पहले वह अपना वजन घटना चाहती थीं। इसके बाद आनंद राय ने अनुष्का से संपर्क किया और वह फिल्म का हिस्सा बन गईं।'

इस फिल्म को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रॉडक्शन प्रड्यूस कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह दिसंबर 2018 में रिलीज़ होगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »